कर्नाटक में एक किशोर ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि वह अपनी मां को जन्मदिन की बधाई नहीं दे पाया।  

बेंगलुरू. कर्नाटक पुलिस ने बताया कि एक नाबालिग लड़के ने स्कूल के छात्रावास में आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार नाबालिग बच्चे ने अपनी मां को जन्मदिन की बधाई देने के लिए वार्डेन से मोबाइल फोन मांगा लेकिन वार्डेन ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर नाबालिग बच्चे ने छात्रावास में ही सुसाइड कर लिया। मृतक का नाम पूर्वाज (14) है जो बेंगलुरु के होसाकोटे का रहने वाला था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने बताया कि किशोर ने वार्डन से मोबाइल फोन के लिए अनुरोध किया क्योंकि वह अपनी मां को उसके जन्मदिन (11 जून) पर बधाई देना चाहता था। लेकिन वार्डन ने कथित तौर पर फोन नहीं दिया। इसके अलाव जब लड़के के परिवार के सदस्यों ने उससे कई बार संपर्क करने की कोशिश की तो वे उससे बात नहीं कर सके।

यह भी पढ़ें

नेशनल हेराल्ड केस: ED दफ्तर तक राहुल गांधी के मार्च को भाजपा ने बताया-जश्न-ए-भ्रष्टाचार, ये है हंगामे की वजह