भारत को आजादी 15 अगस्त, 1947 को मिली, लेकिन कुछ और भी ऐसे देश हैं, जिन्हें इसी तारीख को आजादी मिली। उन देशों में भी 15 अगस्त को ही आजादी का जश्न मनाया जाता है।

नई दिल्ली। भारत के लिए 15 अगस्त का दिन ऐतिहासिक है। 15 अगस्त, 1947 को करीब 200 साल की ब्रिटिश गुलामी से देश को आजादी मिली। लेकिन यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि भारत के अलावा कुछ और भी ऐसे देश हैं, जिन्हें 15 अगस्त को आजादी मिली। ये देश भी भारत की तरह 15 अगस्त को आजादी का जश्न मनाते हैं। जानते हैं कौन हैं ये देश...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. कांगो: अफ्रीका का तीसरा सबसे बड़ा देश कांगो फ्रांस का गुलाम था। भारत की तरह ही वहां आजादी के लिए लंबा संघर्ष चला। आखिरकार, 15 अगस्त, 1960 को उसे आजादी मिली। 15 अगस्त को कांगो में आजादी का जश्न बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। 

2. बहरीन: यह देश मध्य-पूर्व में स्थित है। बहरीन बहुत ही छोटा देश है। भारत की तरह ही यहां यूनाइटेड किंगडम यानी ग्रेट ब्रिटेन का शासन था। इसे 15 अगस्त, 1971 को आजादी मिली। 

3. साउथ कोरिया: साउथ कोरिया पर जापान का शासन था। यह भारत से दो साल पहले 15 अगस्त, 1945 को आजाद हुआ। 

4. नॉर्थ कोरिया: कोरिया पहले एक ही देश था। पर आजादी मिलने के साथ जैसे भारत और पाकिस्तान बन गए, उसी तरह कोरिया का भी विभाजन हो गया। देश के बंटवारे के बाद नॉर्थ कोरिया 15 अगस्त, 1945 की शाम को एक स्वतंत्र देश बना।