अब आप बिना गाईड को कोई पैसा दिए पूरा दिल्ली शहर घूम सकते हैं। यह संभव हुआ है सफरनामा एप के जरिए। मंगलवार को इस एप को पेश किये जाने की तैयारी है।


नई दिल्ली. दिल्ली सरकार ने पर्यटकों के लिए दिल्ली घूमने का आसान तरीका खोज निकाला है। अब आप बिना गाईड को कोई पैसा दिए पूरा दिल्ली शहर घूम सकते हैं। यह संभव हुआ है सफरनामा एप के जरिए। मंगलवार को इस एप को पेश किये जाने की तैयारी है। परियोजना की प्रमुख अन्वेषक देबोराह सुत्तन ने कहा कि सफरनामा नाम के एप में भारत और विदेश से प्रचुर सामग्री को शामिल किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जीपीएस की मदद से आता है नोटिफिकेशन
सुत्तन ने बताया कि इस एप की परियोजना की परिकल्पना से लेकर क्रियान्वयन तक में करीब दो साल का वक्त लगा और यह एप फोन की जीपीएस लोकेशन का इस्तेमाल कर आसपास की विरासत इमारतों को लक्षित करता है और जब आप उनके करीब होते हैं तब एक छोटा नोटिफिकेशन आता है। उन्होंने कहा कि ऐसे एप को बनाने का उद्देश्य लोगों को दैनिक आधार पर सफर के दौरान इतिहास और विरासत के साथ जोड़ना है। एंड्रायड आधारित यह एप गूगल प्ले पर उपलब्ध है।

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)