ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 60 लाख रुपए का फंड जारी किया है। यह फंड लॉकडाउन में सड़क पर घूम रहे जानवरों को खिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अन्य राज्यों की तरह कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए ओडिशा में भी लॉकडाउन लगाया गया है। 

भुवनेश्वर. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से 60 लाख रुपए का फंड जारी किया है। यह फंड लॉकडाउन में सड़क पर घूम रहे जानवरों को खिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। अन्य राज्यों की तरह कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए ओडिशा में भी लॉकडाउन लगाया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओडिशा के पब्लिक इंफोर्मेशन डिपार्टमेंट ने ट्वीट किया, लॉकडाउन के चलते सड़क पर कुत्तों और गायों को भूखा रहना पड़ रहा है। ऐसे में ओडिशा सरकार ने लॉकडाउन वाली जगहों पर व्यवस्था करने का फैसला किया गया है, जहां स्थानीय लोग जानवरों के लिए खाने की व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। यह अब वॉलंटियर और वॉलंटियर संगठनों के माध्यम से किया जाएगा।

हर दिन 20000 रुपए तक होंगे खर्च
सीएम द्वारा जारी राशि से भुवनेश्वर, कटक, संभलपुर, राउरकेला, ब्रह्मापुर जैसे बड़े शहरों में हर रोज प्रशासन 20000 रुपए खर्च कर जानवरों का पेट भरेगा। वहीं, नगर पालिकाओं वाले शहरों में यह राशि प्रतिदिन के लिए 5000 और पंचायतों के लिए 2000 हर रोज के हिसाब से तय की गई है। 

अपने खर्च पर 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाएगी ओडिशा सरकार 
ओडिशा सरकार ने अपने खर्चे पर 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का फैसला किया है। इतना ही नहीं ओडिशा सरकार ने हैदराबाद की भारत बायोटेक के साथ भुवनेश्वर के पास वैक्सीन प्लांट लगाने के लिए भी डील की है। हालांकि, अभी सिर्फ 5 शहरों में ही 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।