ओडिशा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, उस पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। दरअसल, पति महिला को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने का दबाव डाल रहा था। जब महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो शख्स हैवानियत पर उतर आया। 

भुवनेश्वर. ओडिशा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, उस पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में शराब की बोतल डाल दी। दरअसल, पति महिला को प्रॉस्टिट्यूशन में धकेलने का दबाव डाल रहा था। जब महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया तो शख्स हैवानियत पर उतर आया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शादी चंदन अचार्य से 10 साल पहले हुई थी। महिला ने चंद्रशेखरपुर पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पति महिला को पैसे के लिए रात में प्रॉस्टिट्यूशन के लिए मजबूर करता था। 

घर से चला रहा था रैकेट
महिला ने 5 दिन पहले पति के फैसले का विरोध कर दिया और उसके घर से चलने वाले सेक्स रैकेट का हिस्सा बनने से भी इनकार कर दिया। उसी दिन जब आरोपी घर आया तो उसने महिला को लोहे की रोड से मारा। बाद में उसने शराब की बोतल को पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। इसके बाद महिला अपने मां के घर आ गई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

महिला ने बताया कि उसके पति ने शादी के 3 साल बाद ही उसे प्रॉस्टिट्यूशन में धकेल दिया था। महिला ने बताया कि उसका पति उसे पीटता था, इसके चलते उसे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा।