दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता को ऑनलाइन खरीदी करते वक्त 34,000 रुपए का चूना लग गया। दरअसल, ये फ्राड तब हुआ जब वे ऑनलाइन जाकर सेकेंड हैंड सोफा बेच रही थीं। 

नई दिल्ली. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता को ऑनलाइन खरीदी करते वक्त 34,000 रुपए का चूना लग गया। दरअसल, ये फ्राड तब हुआ जब वे ऑनलाइन जाकर सेकेंड हैंड सोफा बेच रही थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे हुई हर्षिता के साथ धोखाधड़ी?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल, सामने वाले व्यक्ति ने खुद को ग्राहक बताया। उसने भरोसा जीतने के लिए पहले खुद कुछ रुपए केजरीवाल की बेटी के खाते में डाले। फिर भरोसा होने पर उसने सीएम के बेटी को एक बार कोड स्कैन करने के लिए दिया। इसके बाद जैसे ही उसने बार कोड स्कैन किया, अकाउंट से एक बार 20 हजार और बाद में 14 हजार रुपए डेबिट यानी कट गए।

आरोपी व्यक्ति की तलाश जारी
पुलिस ने कहा कि एक शिकायत सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन को दी गई जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है और आरोपी व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।