पीएम मोदी ने गोवा तट पर आईएनएस विक्रांत में नौसेना के जवानों संग दिवाली उत्सव सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने जहाज से ही देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा- हमारी नौसेना हिंद महासागर की रक्षक है। दुनिया के 50% कंटेनर इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। 

PM Modi Speech On Board the INS Vikrant: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना के जवानों के साथ INS विक्रांत पर दिवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा-हमारी नौसेना हिंद महासागर की गार्जियन है। उन्होंने कहा- ये जहाज भले लोहे के हों, लेकिन जब आप उस पर सवार होते हैं तो ये जांबाज, जीवित सैन्य बन जाता है। जानते हैं, INS विक्रांत से पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1- पीएम मोदी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं के बीच असाधारण समन्वय ने पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने पर मजबूर कर दिया।

2- भारतीय नौसेना वैश्विक स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दुनिया के 50 प्रतिशत कंटेनर जहाज हिंद महासागर से होकर गुजरते हैं। हमारी नौसेना इस मार्ग की सुरक्षा की गार्जियन है।

ये भी देखें : INS विक्रांत पर पीएम मोदी की दिवाली, 7 PHOTO में देखें नेवी के जवानों संग कैसे मनाया उत्सव

Scroll to load tweet…

3- INS विक्रांत पर बिताई गई रात को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैंने आप सभी में अपार ऊर्जा और उत्साह देखा। कल जब मैंने आपको देशभक्ति के गीत गाते देखा और जिस तरह से आपने अपने गीतों में ऑपरेशन सिंदूर का वर्णन किया, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि युद्ध के मैदान में खड़े एक जवान को कैसा महसूस होता है।

4- मेरा सौभाग्य है कि इस बार मैं दिवाली का यह पावन पर्व आप सभी नौसेना के वीर जवानों के बीच मना रहा हूं। आज मेरे एक तरफ अनंत क्षितिज, अनंत आकाश है, तो दूसरी तरफ अनंत शक्तियों का प्रतीक यह विशालकाय INS विक्रांत है।

5- सागर के जल पर सूर्य की किरणों की चमक, वीर जवानों द्वारा जलाए गए दिवाली के दीयों जैसी है। आज का दिन अद्भुत है। यह दृश्य अविस्मरणीय है।

6- आज एक तरफ मेरे पास सागर है, तो दूसरी तरफ मां भारती के वीर जवानों की शक्ति है। हर कोई अपने परिवार के साथ दिवाली मनाना चाहता है। मुझे भी अपने परिवार के बीच दिवाली मनाने की आदत है। इसलिए मैं आप सभी के बीच, जिन्हें मैं अपना परिवार मानता हूं, दिवाली मनाने आया हूं।

7- मैं यहां अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता रहा हूं। यह दिवाली मेरे लिए वाकई खास है। सागर की गहरी रात और आज सुबह के सूर्योदय ने मेरी दिवाली को कई मायनों में खास बना दिया है।

8- INS विक्रांत के डेक से मैं सभी देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देता हूं। सबसे महत्वपूर्ण बात, आपके परिवारों को भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य और दृढ़ संकल्प की बदौलत, देश ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हम माओवादी आतंकवाद का सफाया कर रहे हैं।

9- मुझे याद है, जब INS विक्रांत को राष्ट्र को सौंपा जा रहा था, तो मैंने कहा था कि विक्रांत विशाल है, अपार है और शानदार है। विक्रांत अद्वितीय और विशेष है। यह सिर्फ एक युद्धपोत नहीं, बल्कि 21वीं सदी में भारत की कड़ी मेहनत, प्रतिभा, क्षमता और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

10- जिस दिन भारत को स्वदेशी आईएनएस विक्रांत प्राप्त हुआ, उसी दिन हमारी भारतीय नौसेना ने औपनिवेशिक दासता के एक प्रमुख प्रतीक को त्याग दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज से प्रेरित होकर हमारी नौसेना ने एक नया ध्वज अपनाया।

ये भी पढ़ें: INS Vikrant: चलता-फिरता शहर है आईएनएस विक्रांत, जानें 10 सबसे बड़ी खूबियां