कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ESIC) में जून 2023 तक करीब 20.27 लाख नए कर्मचारी पंजीकृत हुए हैं। इसमें ट्रांसजेंडर्स की संख्या भी 71 है। मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एंप्लामेंट की तरफ से यह आंकड़े जारी हुए हैं।

ESIC Scheme Enrollment. केंद्रीय श्रम एंव रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि जून 2023 तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ESIC) योजना के तहत 20.27 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। जून 2023 तक कुल 24,298 नए संस्थान भी रजिस्टर्ड किए गए हैं, जो कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा देने का काम करेंगे। इस आंकड़े में यह भी बताया गया है कि इएसआई से जुड़ने वालों में 71 ट्रांसजेंडर भी शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20.27 लाख नए रोजगार पैदा हुए

मंत्रालय का यह डाटा दर्शाता है कि इस दौरान 20.27 लाख नए रोजगार भी मिले हैं, क्योंकि इतने कर्मचारियों ने इएसआईसी के तरह रजिस्ट्रेशन कराया है। इममें से करीब 9.77 लाख कर्मचारी 25 साल की उम्र के हैं। कुल रोजगार का करीब 48.22 प्रतिशत नया रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड किया गया है। ईएसआईसी स्कीम के तहत कर्मचारियों को मेडिकल फैसिलिटीज मिलती हैं। कई राज्यों में शानदार हॉस्पिटल्स भी बनाए गए हैं। यह कम आय वाले कर्मचारियों के लिए बहुत ही अच्छी सुविधा के तौर पर जाना जाता है।

3.87 लाख महिला कर्मचारी रजिस्टर्ड

लैंगिक तौर पर डाटा का विश्लेषण किया जाए तो जून 2023 तक रजिस्टर होने वाले कुल कर्मचारियों में से 3.87 लाथ महिला कर्मचारी हैं। इनमें 71 ट्रांसजेंडर भी हैं। यह डाटा दर्शाता है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन कर्मचारियों के भविष्य के लिए समर्पित होकर काम कर रहा है।

6 महीने में बढ़ेंगे नौकरियों के अवसर

टीमलीज की रिपोर्ट बताती है कि आने वाले महीनों में अस्थाई वैकेंसी आएंगी। जैसे-जैसे क्रेडिट कार्ड का लेनदेन बढ़ा है, वैसे-वैसे भारत में डिजिटल पेमेंट का दायरा भी बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि हम अगले 5-6 महीनों में ज्यादा नौकरियां देने में सक्षम होंगे। अगले दो महीने के भीतर ही 25,000 से ज्यादा भर्तियां हो सकती हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस वक्त त्योहारों का सीजन चल रहा है, जिसकी वजह से लोगों के खर्च करने की सीमा में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें

भारत के पहले 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस को देख हर भारतीय को होगा गर्व, PM मोदी ने शेयर की PHOTOS