भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाया कि वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ ‘‘जहर घोल’’ रहे हैं। साथ ही कहा कि पाकिस्तान का गठन ऐसे ही लोगों के लिए किया गया है।

नई दिल्ली. भाजपा नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर आरोप लगाया कि वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया और एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ ‘‘जहर घोल’’ रहे हैं। साथ ही कहा कि पाकिस्तान का गठन ऐसे ही लोगों के लिए किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ट्वीट कर कहा ओवैसी जैसे लोग जीमिया में देशद्रोही तैयार कर रहे हैं

सिंह ने ट्वीट किया है, ‘‘ओवैसी जैसे चरमपंथी जामिया और एएमयू जैसे संस्थानों में देश के खिलाफ जहर घोल कर देशद्राहियों की सेना तैयार कर रहे हैं। ओवैसी और उनके जैसे अन्य संविधान विरोधियों को रोकना होगा। भारतीय अब जाग उठे हैं। हमं दबाएं और तोड़े नहीं। पाकिस्तान आपके लिए बनाया गया था। हमें शांति से जीने दें।’’

मंत्री ने ओवैसी का एक वीडियो भी टैग किया है

केन्द्रीय मंत्री ने ओवैसी का एक वीडियो टैग किया है, जिसमें वह लोकसभा में बोल रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे जामिया के छात्रों को अपना समर्थन दे रहे हैं। साथ ही, वह सरकार पर अत्याचार करने का आरोप लगा रहे हैं। सीएए विरोधी प्रदर्शनों और उत्तर प्रदेश पुलिस का संदर्भ देते हुए ओवैसी बोल रहे हैं, ‘‘एक बच्चे की आंख चली गई। बेटियों को पीटा जा रहा है। बच्चों पर गोलियां चल रही हैं।’’

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

( फाइल फोटो )