पाकिस्तान ने भारत के 17 मछुआरों को पकड़ लिया। इसी के साथ मछुआरों की 3 नावों को भी जब्त कर लिया। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को जल क्षेत्र की सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। 

नई दिल्ली. पाकिस्तान ने भारत के 17 मछुआरों को पकड़ लिया। इसी के साथ मछुआरों की 3 नावों को भी जब्त कर लिया। पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने शुक्रवार को जल क्षेत्र की सीमा का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान के सुरक्षा एजेंसी के अफसरों ने बताया कि इन मछुआरों को कोर्ट में पेश किया गया, इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया।

पहले दी गई चेतावनी- पाक अधिकारी
पाकिस्तान के अफसरों ने बताया कि मछुआरो पाकिस्तान की सीमा में घुस रहे थे। इसके बाद उन्हें चेतावनी दी थी, लेकिन मछुआरों ने नहीं सुनी। अफसरों के मुताबिक, मछुआरे जल सीमा में पाकिस्तान और भारत की तटीय सीमा सर क्रीक के पास आ गए। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। वे पाकिस्तान की जल सीमा में 10-15 समुद्री मील अंदर थे। 

इन मछुआरों को कराची भेजा गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। यह पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान ने मछुआरों को पकड़ा हो। पिछले साल भी 23 मछुआरों को पकड़ा गया था।