Indigo Flight Hit By Bird: बुधवार सुबह पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से उड़ान भरते ही एक पक्षी टकरा गया। इस हादसे के वक्त विमान में 175 यात्री सवार थे।
Indigo Flight Hit By Bird: बुधवार को पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को उड़ान के कुछ ही मिनट बाद आपात स्थिति में सुरक्षित रूप से वापस लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, टेक ऑफ के दौरान विमान के एक इंजन से पक्षी टकरा गया, जिससे उसमें तकनीकी खराबी आ गई।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

फ्लाइट में कुल 175 यात्री सवार थे
पायलट ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत सतर्क फैसला लिया और विमान को सुरक्षित रूप से वापस पटना एयरपोर्ट पर उतार दिया। फ्लाइट में कुल 175 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
