मॉडर्ना अगले साल तक भारत में सिंगल डोज वैक्सीन लॉन्च कर रही है। इसके लिए कंपनी सिपला समेत अन्य भारतीय कंपनियों के साथ संपर्क में है। जबकि दूसरी अमेरिकी वैक्सीन कंपनी फाइजर भारत को 2021 में ही 5 करोड़ डोज देने के लिए तैयार है। हालांकि, कंपनी कानूनी सुरक्षा का भरोसा चाहती है।

नई दिल्ली. मॉडर्ना अगले साल तक भारत में सिंगल डोज वैक्सीन लॉन्च कर रही है। इसके लिए कंपनी सिपला समेत अन्य भारतीय कंपनियों के साथ संपर्क में है। जबकि दूसरी अमेरिकी वैक्सीन कंपनी फाइजर भारत को 2021 में ही 5 करोड़ डोज देने के लिए तैयार है। हालांकि, कंपनी कानूनी सुरक्षा का भरोसा चाहती है।

वहीं, मॉडर्ना ने भारतीय अधिकारियों को यह जानकारी दी है कि उनके पास 2021 में देने के लिए वैक्सीन के टीके उपलब्ध नहीं हैं। वहीं, जॉनसन एंड जॉनसन द्वारा अमेरिका से अन्य देशों को अपने टीके निर्यात करने की भी सीमित संभावनाएं हैं।

देश में वैक्सीन की जरूरत 
कैबिनेट सचिव द्वारा पिछले हफ्ते वैश्विक स्तर पर वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर दो राउंड की बैठक हुई है। दरअसल, भारत में कोरोना की दूसरी लहर का कहर है। ऐसे में इस समय वैक्सीन की अर्जेंट जरूरत है। मौजूदा वक्त में भारत में दो स्वदेशी वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सिन का इस्तेमाल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 करोड़ लोगों को लग चुका टीका
भारत में 16 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। देश में अब तक 20 करोड़ डोज लग चुकी हैं। जबकि तीसरी वैक्सीन रूस की स्पुतनिक वी को सरकार से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है। 

बैठक में क्या हुई चर्चा
इस बैठक में विदेश मंत्रालय, नीति आयोग, कानून मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर मौजूद रहे। इस दौरान चर्चा की गई कि मॉडर्ना 2021 तक भारत को वैक्सीन देने में सक्षम नहीं है। ऐसे में कंपनी का प्लान है कि 2022 तक भारत में सिंगल यूज वैक्सीन लॉन्च की जाए। इसके लिए कंपनी सिपला और अन्य भारतीय कंपनियों से चर्चा कर रही है। 

फाइजर 5 करोड़ वैक्सीन देने के लिए तैयार
फाइजर भारत को अगले कुछ महीनों में 5 करोड़ वैक्सीन देने के लिए तैयार है। कंपनी का कहना है कि जुलाई में 1 करोड़, अगस्त में 1 करोड़, सितंबर में 2 करोड़ और अक्टूबर में 1 करोड़ डोज दे सकती है। साथ ही कंपनी ने कहा कि वह सिर्फ भारत सरकार के साथ वैक्सीन के लिए डील करेगी और पैमेंट भी भारत सरकार को ही देना होगा।