दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय करेंसी पर गांधीजी के साथ लक्ष्मीजी और गणेशजी की तस्वीर छापने की मांग उठाने का मामला सुर्खियों में हैं। अब भाजपा नेता राम कदम  ने नोटों पर मोदी की तस्वीर छापने की मांग करके मामले को और तूल दे दिया है।

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय करेंसी पर गांधीजी के साथ लक्ष्मीजी और गणेशजी की तस्वीर छापने की मांग उठाने का मामला सुर्खियों में हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स भी बन रहे हैं, तो राजनीति भी छिड़ गई है। इस मुद्दे पर एक बहस चल पड़ी है। भाजपा नेता ने नोटों पर मोदी की तस्वीर छापने की मांग करके मामले को और तूल दे दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भाजपा विधायक ने कहा-नोटों पर मोदी की तस्वीर क्यों नहीं?
भारतीय नोट पर फोटो को लेकर विवाद तेज होता जा रहा है। हिंदू वोटों को आकर्षित करने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से भारतीय नोटों पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीरें लगाने का आग्रह किया है। इस विवाद के बीच भाजपा विधायक और प्रवक्ता राम कदम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो बाकी सभी की फोटो से ज्यादा उपयुक्त है। राम कदम का मतलब यह नहीं है कि करेंसी पर सिर्फ पीएम मोदी की फोटो होनी चाहिए, इसके अलावा कुछ और नेताओं की फोटो होनी चाहिए। जैसे-हिंदू सम्राट शिवाजी महाराज, संविधान रचियता बाबा साहेब अम्बेडकर, स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर।

राम कदम ने एक ट्वीट करते हुए लिखा-अखंड भारत.. नया भारत.. महान भारत.. जय श्रीराम .. जय मातादी ! 

pic.twitter.com/OPrNRu2psl

Scroll to load tweet…

इसके साथ ही राम कदम ने नोट में अरविंद केजरीवाल के फोटो विवाद पर पलटवार किया है। राम कदम अरविंद केजरीवाल ने अपना नाम लिए बिना पलटवार किया है कि वह हमारे भगवान को तभी याद करते हैं, जब चुनाव होते हैं।

अरविंद केजरीवाल के बयान पर विवाद
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ चुकी आम आदमी पार्टी अब हिंदू वोटों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हिंदू विरोधी होने के आरोप लगते रहे हैं। इससे निजात पाने के लिए गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हिंदू वोटों को आकर्षित करने के कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने केंद्र सरकार से भारतीय नोटों नोटों पर गणेश और लक्ष्मी की तस्वीरें लगाने का आग्रह किया है।

केजरीवाल ने इंडोनेशिया का दिया था उदाहरण
केजरीवाल ने कहा था-जब इंडोनेशिया ऐसा कर सकता है, इंडोनेशिया ने भी श्री गणेश जी को चुना तो हम भी कर सकते हैं। मैं कल या परसों केंद्र को इसके लिए पत्र लिख कर अपील करूंगा। देश की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के प्रयासों के अलावा हमें ईश्वर के आशीर्वाद की भी जरूरत है। 

बता दें कि इंडोनेशिया में 1998 में पहली बार गणेश वाला नोट छापा था। 1997 में कई एशियाई देशों की करेंसी में गिरवाट होने लगी थी। तब इंडोनेशिया ने आर्थिक संकट से बचने ऐसा किया था। उसने 1998 में 20,000 का एक नया नोट जारी किया गया था, जिस पर गणेश की तस्वीर छापी गई थी। इसके बाद इंडोनेशिया का अर्थिक पतन होने से रुक गया था। बता दें कि इस मुस्लिम देश में भगवान गणेश को शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है।

यह भी पढ़ें
केजरीवाल ने की नोटों पर लक्ष्मी-गणेशजी की फोटो छापने की मांग, BJP ने कसा तंज-भक्त बनने की कोशिश न करें
AAP की कचरा पॉलिटिक्स: कूडे़ का ढेर देखने गाजीपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, मच गया 'शोर' सारी दिल्ली में