लोगों के मानसिक व शारीरिक स्वस्थता को देखते हुए इस साल योग दिवस का थीम ‘योगा फाॅर वेलनेस’ (Yoga for Wellness) रखा गया है। 

नई दिल्ली। योग दिवस पर पूरे देश में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। 7वें योग दिवस का थीम ‘योगा फाॅर वेलनेस’ (Yoga for Wellness) तय किया गया है। 21 जून को सुबह साढ़े छह बजे पीएम मोदी ‘योग दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह भी पढ़ेंः भारत सरकार का यूएन को जवाबः नए आईटी कानून से सोशल मीडिया पर आम आदमी को भी मिला अधिकार

कोरोना की दूसरी लहर से उबर रहे देश में सबसे बड़ा आयोजन

कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शारीरिक परेशानियां तो लोगों ने झेली ही है मानसिक अवसाद का भी सामना काफी लोगों को करना पड़ा है। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे अहम उपाय है। लोगों के मानसिक व शारीरिक स्वस्थता को देखते हुए इस साल योग दिवस का थीम ‘योगा फाॅर वेलनेस’ (Yoga for Wellness) ही रखा गया है। 

यह भी पढ़ेंः अटल प्रोग्रेस वेः यूपी, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को देगा पेस, बीहड़ों की बदलेगी तस्वीर