मोदी ने कहा,हाल के दिनों में जब दुनिया को दवाओं की जरूरत थी, भारत ने आगे बढ़कर दवा दी। दुनियाभर में मेड इन इंडिया की वैक्सीन लगाई जा रही है। हम मानवता की मदद करने के साथ ही लोगों को स्वस्थ्य करना चाहते हैं। गीता हमें यही सिखाती है। गीता हमें सोचने पर मजबूर करती है। यह हमें सवाल करने के लिए प्रेरित करती है। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी चिद्भवानंद की भगवद गीता का किंडल वर्जन लॉन्च किया। उन्होंने कहा, युवाओं में ई-बुक्स बहुत प्रसिद्ध होते जा रहे है। यह प्रयास गीता के विचार से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा, गीता हमें सोचने पर मजबूर करती है। यह हमें सवाल करने के लिए प्रेरित करती है। यह बहस को प्रोत्साहित करती है और हमारे दिमाग को खुला रखती है। गीता से प्रेरित कोई भी व्यक्ति हमेशा स्वभाव से दयालु और लोकतांत्रिक होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम ने बताया, गीता क्या सिखाती है?

"हाल के दिनों में जब दुनिया को दवाओं की जरूरत थी, भारत ने आगे बढ़कर दवा दी। दुनियाभर में मेड इन इंडिया की वैक्सीन लगाई जा रही है। हम मानवता की मदद करने के साथ ही लोगों को स्वस्थ्य करना चाहते हैं। गीता हमें यही सिखाती है। गीता हमें सोचने पर मजबूर करती है। यह हमें सवाल करने के लिए प्रेरित करती है। यह हमारे दिमाग को खुला रखती है। गीता से प्रेरित कोई भी व्यक्ति हमेशा स्वभाव से दयालु और स्वभाव से लोकतांत्रिक होगा।"

मुश्किलों से लड़ने की शक्ति देती है

"गीता आपको हर मुश्किलों को पार करने की ताकत देती है। यहां तक कि इस कोरोना के समय भी गीता ने लोगों को इस महामारी से लड़ने की शक्ति दी। महात्मा गांधी हो या फिर लोक मान्य तिलक, हर कोई गीता से प्रभावित रहा है। भगवत गीता हमें विचार करने और कुछ नया करने की प्रेरणा देती है।"