भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। इसी बीच भारत सरकार ने 1 मार्च से वैक्सीन के दूसरे चरण का ऐलान किया है। अभी पहले चरण के तहत स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। इसी बीच भारत सरकार ने 1 मार्च से वैक्सीन के दूसरे चरण का ऐलान किया है। अभी पहले चरण के तहत स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीएम मोदी की कैबिनेट के सभी मंत्री कोरोना वैक्सीन का दाम चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी योग्य मंत्री टीके का खर्च खुद उठाएंगे। प्रसाद ने कहा, आगे आने वाले समय में संख्या और बड़ी हो जाएगी।

60 साल से अधिक उम्र के लोगों को दी जाएगी फ्री वैक्सीन
केंद्र सरकार ने 1 मार्च से 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के सभी और 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोगों (जिनको कोई दूसरी बीमारी है) का फ्री में टीकाकरण किया जाएगा। 10 हजार सरकारी केंद्रों पर और लगभग 20 हजार से ज्यादा निजी अस्पतालों में यह टीका लगाया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, जो 10 हजार सरकारी केंद्रों पर जाकर टीका लगवाएंगे उनको मुफ्त टीका लगेगा और जो निजी अस्पताल में लगावाएंगे उनको शुल्क देना होगा। शुल्क कितान होगा इसके बारे में स्वास्थ्य विभाग 2-3 दिन में घोषणा करेगा।