प्रधानमंत्री की टिप्पणी और राहुल गांधी का जवाब मणिपुर में हिंसा को लेकर संसद में मानसून सत्र में गतिरोध के बीच आया है।

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्षी मोर्चे पर हमला बोलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी आप हमको चाहे जिस नाम से पुकारिए। हम INDIA हैं। हम मणिपुर के घाव को भरने में मदद करेंगे। हम मणिपुर के आंसुओं को पोछेंगे। वहां प्यार और शांति वापस लाएंगे। मणिपुर में भारत के विचार का पुननिर्माण करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या ट्वीट किया राहुल गांधी ने?

राहुल गांधी ने ट्वीट किया...आप हमें जो चाहें बुलाएं, मिस्टर मोदी। हम भारत हैं। हम मणिपुर के घाव को भरने में मदद करेंगे और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछेंगे। हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।

पीएम मोदी ने INDIA गठबंधन की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी और पीएफआई से की

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी संसदीय दल की मीटिंग में विपक्षी गठबंधन INDIA पर तीखा हमला किया। उन्होंने इतना 'दिशाहीन विपक्ष' कभी नहीं देखा। वे भारत नाम के लिए अपनी प्रशंसा करते रहते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस। ईस्ट इंडिया कंपनी। इंडियन मुजाहिदीन। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया - ये भी भारत हैं। केवल भारत नाम का उपयोग करने का कोई मतलब नहीं है।

मणिपुर मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार कर रहा संसद में चर्चा की मांग

प्रधानमंत्री की टिप्पणी और राहुल गांधी का जवाब मणिपुर में हिंसा को लेकर संसद में मानसून सत्र में गतिरोध के बीच आया है। मणिपुर में दो महिलाओं को भीड़ द्वारा न्यूड परेड कराए जाने और उनके साथ गैंगरेप जैसा जघन्य अपराध का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे देश में आक्रोश है। वायरल वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया है। गुरुवार से शुरू हुआ संसद सत्र भी मणिपुर मुद्दे को लेकर हंगामेदार बना हुआ है और लगातार सदन स्थगित हो रहा। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह सरकार का पक्ष रखने के लिए तैयार हैं लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री के बयान की अपनी मांग से पीछे नहीं हटा। इस बार मोदी सरकार, संसद में विपक्षी मोर्चा की एकजुटता का सामना कर रही है। पूरा विपक्ष संयुक्त रूप से मुद्दों पर अपना स्टैंड रख रहा। हालांकि, राहुल गांधी अयोग्य होने की वजह से संसद में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें:

Big News: मेघालय CM Office पर भीड़ ने बोला हमला, पांच सुरक्षाकर्मी घायल, कई गाड़ियां फूंकी, तुरा में कर्फ्यू