प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे राम आ गए हैं। कहा आज दिग दिगंत, पूरा ब्रह्मांड इस ऐतिहासिक पल का साक्षी है। 

Ayodhya Ram Mandir. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद कहा कि आजादी के बाद भी राम के अस्तित्व को लेकर सवाल उठाए गए। मैं इस अवसर पर भारत की न्यायपालिका का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने न्याय की लाज रख ली। न्याय के प्रतीक भगवान राम का मंदिर भी न्याय के साथ ही बना है। आज पूरा देश दिवाली मना रहा है। पूरे देश में राम नाम की धूम है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे राम आ गए हैं, ऐसे अवसर पर सभी देशवासियों को राम-राम।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कालचक्र फिर बदलेगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काह कि मैं कल धनुषकोडी गया था जहां प्रभु श्रीराम ने पूजा की थी और कालचक्र बदलने का काम किया था। कल मैंने भी वहां पुष्प पूजा की और तब महसूस हुआ कि फिर से कालचक्र बदलेगा और भारत सही दिशा में आगे बढ़ेगा। भगवान राम की वजह से ही हमने समुद्र से लेकर सरयू तक की यात्रा पूरी की। भगवान राम कण-कण में हैं। इससे उत्कृष्ट देश को समायोजित करने वाला सूत्र और क्या हो सकता है। कहा कि मुझे पिछले 11 दिनों में विशेष रूप से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग भाषा में रामायण सुनने का अवसर मिला है। हर युग में लोगों ने राम को जिया है। हर युग में लोगों ने अपने-अपने शब्दों में अपनी तरह से राम को अभिव्यक्त किया है।

Scroll to load tweet…

जीवन प्रवाह की तरह बह रहा राम रस: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा अलग-अलग युगों में राम जीवन प्रवाह की तरह बहते रहे हैं। पीएम बोले यह अवसर विजय का नहीं विनय का है। दुनिया का इतिहास बताता है कि जब भी किसी देश ने अपने इतिहास की गाठें सुलझाने का प्रयास किया तो मुश्किल बढ़ गई लेकिन हमारे देश ने इतिहास की इस गांठ को जिस गंभीरता और भावुकता के साथ खोला है, वह बताता है कि हमारा भविष्य, बहुत सुंदर होगा। कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। ऐसे लोग भारत को नहीं जानते। यह राम मंदिर भारतीय समाज की एकता का प्रतीक है। यह मंदिर आग को नहीं ऊर्जा को जन्म दे रहा है। मैं सभी लोगों से आह्वान करूंगा कि आइए, महसूस कीजिए। राम आग नहीं है, राम ऊर्जा है। राम समाधान हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं, राम सबके हैं। राम वर्तमान ही नहीं राम अनंतकाल हैं।

यह भी पढ़ें

अयोध्या रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने के बाद क्या बोले पीएम नरेंद्र मोदी, क्यों मांगी क्षमा? वीडियो देखें