प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने सीएम को मदद का पूरा भरोसा भी दिलाया।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। पीएम मोदी ने सीएम को मदद का पूरा भरोसा भी दिलाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया, कर्नाटक में बारिश और बाढ़ की स्थति को लेकर बीएस येदियुरप्पा से बात की। हम बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक की अपनी बहनों और भाइयों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। बचाव और राहत कार्यों में केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Scroll to load tweet…


कर्नाटक में तीन महीने में तीसरी बार बाढ़
कर्नाटक में लगातार हो रही बारिश और प्रमुख बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ से हालात गंभीर हैं। उत्तर कर्नाटक 3 महीने में तीसरी बार बाढ़ का सामना कर रहा है। यहां बेलगावी, कलबुर्गी, रायचुर, यादगिर, कोप्पल, गोदाग, धारवाड़, बागलकोट, विजयपुरा और हावेरी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों के तमाम गांव डूब गए हैं। वहीं फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।