प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पुडुचेरी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने नारायणसामी के उस झूठ का भी जिक्र किया, जो उन्होंने राहुल गांधी के सामने भरी सभा में बोला था। 

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को पुडुचेरी पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायणसामी पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं उन्होंने नारायणसामी के उस झूठ का भी जिक्र किया, जो उन्होंने राहुल गांधी के सामने भरी सभा में बोला था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी ने नारायणसामी पर निशाना साधते हुए कहा, कुछ दिन पहले एक वीडियो को पूरे देश ने देखा। एक गरीब असहाय महिला तूफान और बाढ़ के वक्त लापरवाही के लिए पुडुचेरी सरकार और मुख्यमंत्री की शिकायत कर रही थी। हर कोई उस महिला की आंखों में दर्द देख सकता था। लेकिन सच्चाई बताने की बजाय पुडुचेरी के पूर्व सीएम ने गलत अनुवाद कर दिया। उन्होंने जनता और अपने नेता के सामने झूठ बोला। क्या ऐसी पार्टी जिसकी संस्कृति झूठ पर आधारित है, कभी लोगों की सेवा कर सकती है? 

Scroll to load tweet…


क्या है मामला?
दरअसल, राहुल गांधी हाल ही में पुडुचेरी दौरे थे। तब नारायणसामी ने इस्तीफा नहीं दिया था। यहां राहुल गांधी लोगों से संवाद कर रहे थे। तभी एक महिला ने तमिल भाषा में नारायणसामी की शिकायत करते हुए कहा, हम समुद्र के पास रहते हैं। तूफान के वक्त किसी ने मदद नहीं की। इनसे पूछिए, ये नजदीक रहते हुए भी मदद के लिए नहीं आए थे। दरअसल, महिला तमिल में बोल रही थी। ऐसे में नारायण सामी ने तुरंत राहुल गांधी से कहा कि तूफान के वक्त हमने जो राहत दी, महिला उसी का जिक्र कर धन्यवाद कह रही है। 

राहुल गांधी के मंत्रालय वाले बयान पर भी बरसे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस झूठ बोलो और राज करो के हिसाब से काम करती है। उन्होंने कहा, कांग्रेस के नेता यहां आकर कहते हैं कि मत्स्य मंत्रालय बनाएंगे। लेकिन हमारी सरकार 2019 में ही मंत्रालय बना चुकी है। जो लोगों के लिए काम कर रहा है। कांग्रेस नेता यहां के लोगों को गुमराह करते हैं।