प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिसंबर को उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) की 93वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वे 'प्रेरित भारत' बनाने में उद्योग जगत की भूमिका पर अपने विचार और दृष्टिकोण पेश करेंगे।

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 दिसंबर को उद्योग संगठन फिक्की (FICCI) की 93वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करेंगे। इस मौके पर वे 'प्रेरित भारत' बनाने में उद्योग जगत की भूमिका पर अपने विचार और दृष्टिकोण पेश करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से सालाना आम बैठक का उद्घाटन करेंगे। वह डिजिटल माध्यम से ही एजीएम को संबोधित भी करेंगे। यह बैठक 11, 12 और 14 दिसंबर को आयोजित हो रही है। इसका थीम 'प्रेरित भारत' है।

कार्यक्रम में कई मंत्री-अफसर होंगे शामिल
इस कार्यक्रम में कई मंत्रियों, नौकरशाहों, उद्योग के मालिकों, राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और अन्य प्रमुख उद्योगपतियों की भागीदारी होगी। यह सम्मेलन विभिन्न हितधारकों को अर्थव्यवस्था पर कोरोना के प्रभाव, सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

10 हजार से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल
11 दिसंबर 2020 से फिक्की वार्षिक एक्सपो 2020 की शुरुआत होगी। यह एक साल की अवधि के लिए जारी रहेगी। दुनिया भर से इस मेगा कार्यक्रम में लगभग 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।