प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (12 मई) को सीएम ममता बनर्जी के गढ़ बंगाल के बैरकपुर में चुनावी रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। हालांकि, जनता को संबोधित करने से पहले बैकस्टेज कुछ महिलाएं समेत कई पुरुष प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे।

PM मोदी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार (12 मई) को सीएम ममता बनर्जी के गढ़ बंगाल के बैरकपुर में चुनावी रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे हुए थे। हालांकि, जनता को संबोधित करने से पहले बैकस्टेज कुछ महिलाएं समेत कई पुरुष प्रधानमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मोदी जी ने भी लोगों को निराश नहीं किया और लोगों से बहुत प्यार से मिले। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुलाकात के वक्त कई महिलाएं खुद को रोक नहीं पाई और पीएम को देखकर भावुक हो गई। एक महिला तो उनके सामने नतमस्तक हो गई और हाथ जोड़ कर प्रणाम करने लगी। इस दौरान लोगों ने कहा कि पीएम को साक्षात देखकर वे अभिभूत हो गए हैं। उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था, जैसे मानों उन्हें साक्षात भगवान को देख लिया हो।

Scroll to load tweet…

प्रधानमंत्री से मिलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर है। जहां वीडियो के आखिर में कुछ महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका भाजपा में शामिल होना सफल हो गया क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने ममता सरकार पर साधा निशाना, बंगाल के लिए दी ये पांच गारंटी