शहीद के आजम भगत सिंह की  आज जयंती है। पीएम मोदी ने सोमवार की सुबह ट्वीट कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने लिखा, मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। 

नई दिल्ली. शहीद के आजम भगत सिंह की आज जयंती है। पीएम मोदी ने सोमवार की सुबह ट्वीट कर भगत सिंह को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने लिखा, मां भारती के वीर सपूत अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। वीरता और पराक्रम की उनकी गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन। भगत सिंह जी युगों-युगों तक हम सभी देशवासियों के प्रेरणा के अक्षुण स्त्रोत रहेंगे।

Scroll to load tweet…


भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 को पंजाब के लायलपुर में हुआ था। अब यह बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से वाले पंजाब में है। भगत सिंह ऐसे क्रांतिकारियों में से एक रहे, जिन्होंने कम उम्र में ही अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान न्योछावर कर दी।