पीएम मोदी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज भारत में विभिन्न स्थानों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मैं इन सीटों पर मतदान करने का आग्रह करता हूं ताकि बड़ी संख्या में मतदान हो और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत किया जा सके।

नई दिल्ली. पीएम मोदी ने मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, आज भारत में विभिन्न स्थानों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मैं इन सीटों पर मतदान करने का आग्रह करता हूं ताकि बड़ी संख्या में मतदान हो और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत किया जा सके।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

10 राज्यों की 54 सीटों पर मतदान 
आज 10 राज्यों में 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश में 28, गुजरात में 8, उत्तर प्रदेश में 7, ओडिशा, नागालैंड, कर्नाटक और झारखंड में 2 और छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा में एक-एक सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। जो मतदाता कोरोना संक्रमित हैं, उन्हें अंतिम घंटे में अलग से वोट करने की अनुमति दी जाएगी। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।