प्रधानमंत्री मोदी ने भारत टेक्स 2025 प्रदर्शनी का दौरा किया और प्रतिभागियों से बातचीत की। यह प्रदर्शनी कपड़ा उद्योग का सबसे बड़ा आयोजन है, जिसमें कच्चे माल से लेकर तैयार कपड़ों तक, पूरी प्रक्रिया प्रदर्शित की गई है।

Bharat Tex 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारत टेक्स 2025 प्रदर्शनी देखने गए। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों से बातचीत की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

क्या है Bharat Tex 2025?

Bharat Tex 2025 कपड़ा उद्योग का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक आयोजन है। इसमें दो स्थानों पर फैला एक मेगा एक्सपो शामिल है। यहां पूरे टेक्सटाइल इकोसिस्टम को दिखाया गया है।

Scroll to load tweet…

भारत टेक्स 2025 का आयोजन 14-17 फरवरी को भारत मंडपम में किया जा रहा है। यहां एक छत के नीचे लोग देख पा रहे हैं कि कच्चे माल से किस तरह कपड़े बनाए जाते हैं। इस काम में किस तरह के उपकरण लगते हैं।

यह भी पढ़ें- असम में बोडो समुदाय के लिए स्पेशल विधानसभा सेशन, 24 को पीएम मोदी पूर्वोत्तर में रहेंगे

भारत टेक्स 2025 में 5,000 से अधिक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें 110 देशों के 6,000 अंतरराष्ट्रीय खरीदार आने वाले हैं। 120,000 से अधिक लोगों के इसे देखने आने की उम्मीद है।