प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने  हीटवेव प्रबंधन और मानसून की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुरुवार को हीटवेव प्रबंधन (Heatwave Management) और मानसून की तैयारी (Monsoon Preparedness) की समीक्षा के लिए बैठक की। पीएम ने आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, देश के कई हिस्से पिछले कुछ हफ्तों से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कई जगहों पर तापमान अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में औसत अधिकतम तापमान क्रमश: 35.9 और 37.78 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। देश के दोनों क्षेत्रों में 122 वर्षों में सबसे गर्म अप्रैल का अनुभव हुआ। बुधवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि और बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। 

7 मई के बाद लौट सकता है हीटवेव
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि के अनुसार 7 मई के बाद हीटवेव के लौटने की संभावना है। भारत में हीटवेव गर्मी की शुरुआत से मई तक आम है। मई आमतौर पर सबसे गर्म महीना होता है। मई के अंत से सितंबर तक मानसून के चलते अक्सर राहत मिलती है।

सबसे गर्म महीना रहा मार्च
उत्तर भारत में मार्च के अंत में हीटवेव शुरू हुई और अप्रैल के पहले हफ्तों में फैल गई। इस क्षेत्र में अप्रैल से जून तक प्री-मानसून सीजन के दौरान हीटवेव असामान्य नहीं है। मार्च 2022 में भारत में औसत तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस था। 1902 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे गर्म मार्च दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- परिसीमन आयोग ने दी रिपोर्ट, J&K में चुनाव का रास्ता साफ, कश्मीरी पंडितों के लिए अतिरिक्त सीटों की सिफारिश

45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया दिल्ली में तापमान
दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। यह तापमान अप्रैल के सामान्य उच्च तापमान की तुलना में 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह अप्रैल महीने के अब तक के रिकॉर्ड तापमान के करीब है। प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों में तापमान शहरी गर्मी द्वीप प्रभाव से और अधिक बढ़ सकता है। बता दें कि शहरों में तापमान आसपास के ग्रामीण इलाकों की तुलना में कुछ डिग्री अधिक हो जाता है।

यह भी पढ़ें- पत्नी-2 बेटियों को विस्फोटक से उड़ाया, ऑटो में फिट किया था मौत का सामान-बैठते ही हुआ ब्लास्ट