प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को बिना कागज के राज्य के जिलों के नाम बताने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि जो बिना कागज के जिलों के नाम नहीं बोले सकते वो जनता के दुख-दर्द क्या जानते होंगे। 

कंधमाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के कंधमाल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को चुनौती दी कि बिना कागज लिए राज्य के जिलों के नाम बताएं। उन्होंने कहा कि पांच साल दीजिए हम ओडिशा को नंबर वन राज्य बना देंगे।

नवीन पटनायक को लेकर नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं किसी के लिए भी भला बुरा बोलता नहीं हूं। अच्छा भी नहीं है मेरा भला बुरा बोलना। लेकिन नवीन बाबू इतने सालों से आप मुख्यमंत्री हो, मैं नवीन बाबू को एक चुनौती देता हूं। नवीन बाबू इतने साल से आप मुख्यमंत्री हो। आखिर ओडिशा की जनता आपसे दुखी क्यों है? दुखी इसलिए है जरा नवीन बाबू को कहीं खड़े कर दीजिए, उनको बिना कागज लिए कहिए कि ओडिशा के जिलों के नाम बोलिए और जिलों के मुख्यालयों के नाम बोलिए। जो मुख्यमंत्री अपने जिलों के नाम कागज के बिना बोल नहीं सकते वो आपके दुख-दर्द जानते होंगे क्या? क्या उनके भरोसे आप अपने बाल-बच्चों के भविष्य छोड़ सकते हो?"

Scroll to load tweet…

5 साल में ओडिशा को नंबर 1 न बना दूंगा

पीएम ने कहा, "आज इसीलिए मैं कहता हूं हमें ज्यादा नहीं 5 साल मौका दीजिए, अगर 5 साल में ओडिशा को नंबर 1 न बना दूं तो कहना। मैं गुजरात का मुख्यमंत्री रहा हूं। गुजरात के पास जो ताकत है ओडिशा के पास उससे 100 गुना ज्यादा ताकत है। गुजरात आगे निकल गया, ओडिशा क्यों पीछे रह गया? यहां इतने खनीज हैं, गुजरात के पास नमक के सिवा कुछ नहीं है।"

BJD नेताओं के पास बंगले हो गए, गाड़ियां आ गई

जनसभा में आए लोगों से नरेंद्र मोदी ने कहा, "आपने करीब 25 साल तक BJD को अवसर दिया। BJD नेताओं के पास बंगले हो गए, गाड़ियां आ गई। लेकिन यहां के नौजवान पलायन के लिए मजबूर हैं। इन समस्याओं का निदान आपके वोट से होगा। विधानसभा और लोकसभा दोनों में कमल का बटन दबाइए, समस्याओं का जाना शुरू हो जाएगा।"

यह भी पढ़ें- 'एटम बम बेचने निकला पाकिस्तान, कोई खरीद नहीं रहा, क्वालिटी में दम नहीं': नरेंद्र मोदी

पीएम ने कहा, "BJD की सरकार ने किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। यहां धान किसानों को अपना MSP तक नहीं मिलता। यहां धान मंडी घोटाला होता है। किसान का बहुत बड़ा हिस्सा कटनी-छटनी में चला जाता है। यहां ओडिशा में डबल इंजन की सरकार पक्की है। लेकिन इसके लिए लोकसभा हो या विधानसभा, आपका हर एक वोट भाजपा को मिलना चाहिए। आपका हर एक वोट मोदी की ताकत बढ़ाएगा, मोदी को मजबूत करेगा। पहले मतदान, फिर जलपान के संकल्प के साथ आपको वोट करना है।"

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने पैर छूकर किया पद्म पुरस्कार विजेता पूर्णमासी को प्रणाम, बोले- आपने बहुत काम किया, देखें वीडियो