पीएम नरेंद्र मोदी ने सै पित्रौदा की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है। पीएम ने कहा कि अमेरिका के विरासत कर को लेकर ये लोग भारत में नया कानून बनाना चाहते हैं। कांग्रेस माता पिता से बच्चों को मिलने वाली विरासत पर भी ये टैक्स लगाएंगे।  

नेशनल डेस्क। लोक सभा चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टी की जरा सी चूक भी भारी पड़ सकती है। ऐसे में सैम पित्रौदा के अमेरिका के विरासत कर की पैरवी कांग्रेस के लिए जी का जंजाल बन गई है। भाजपा नेताओं ने उस पर कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पित्रौदा के विरासत कर वाले बयान पर कहा है कि कांग्रेस के खतरनाक इरादे इस बयान से साफ नजर आ रहे हैं। ये लोग आम आदमी को उनके माता-पिता से विरासत में मिली उनकी संपत्ति पर भी टैक्स लगाने की सोच रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कांग्रेस पार्टी के खतरनाक इरादे उजागर
पीएम नरेंद्र मोदी ने सैम पिथौड़ा के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लिया है। भाजपा ने कहा कि इन लोगों के खतरनाक इरादे फिर से खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि शाही परिवार के शहजादे के इसी सलाहकार ने कुछ समय पहले कहा था कि देश में मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब कांग्रेस वाले इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वे विरासत कर लगाएगी। माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी ये लोग टैक्स लगाएंगे। 

पीएम बोले- कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी
कहनाे का मतलब ये कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस सरकार का पंजा उसे भी छीन लेगा। कांग्रेस की नजर आपकी अपनी संपत्ति पर भी है। इस पार्टी का मंत्र है - कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। यानी जब तक आप जीवित रहेंगे, ये पार्टी आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी। और जब आप जीवित नहीं रहेंगे तो भी वो आप पर इनहेरिटेन्स टैक्स का बोझ लाद देगी। जिन लोगों ने पूरी कांग्रेस पार्टी को ही अपनी पैतृक संपत्ति मानकर अपने बच्चों को दे दिया, वे नहीं चाहते कि सामान्य देशवासी अपने बच्चों को अपनी संपत्ति दे।

Scroll to load tweet…