28 Countries Honoured PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को घाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। इसके साथ ही वे 28 से अधिक देशों से यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। 2016 से अब तक उन्हें दुनिया भर के देशों ने सम्मानित किया है।

28 Countries Honoured PM Modi: अफ्रीकी देश घाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी अब तक दुनिया के 28 से अधिक देशों से यह सर्वोच्च सम्मान प्राप्त कर चुके हैं, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा प्राप्त सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

28 से अधिक देशों से मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री को एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व, यूरोप, अमेरिका और कैरिबियाई देशों ने अपने सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा है। इन सम्मानों से यह स्पष्ट होता है कि किस तरह भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रभाव बीते दशक में लगातार बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साल 2016 से 2025 के बीच दुनिया के 28 से अधिक देशों द्वारा उनके देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है।

2016

  • Order of King Abdulaziz – सऊदी अरब का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान।
  • Order of Amanullah Khan – अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

2018

  • Order of the State of Palestine – फिलिस्तीन का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

2019

  • Order of Zayed – UAE
  • UAE का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Order of the Distinguished Rule of Izzuddin – मालदीव
  • मालदीव का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • King Hamad Order of the Renaissance – बहरीन
  • बहरीन का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान।

2020

Legion of Merit (Chief Commander) – अमेरिका द्वारा विदेशी नेताओं को दिया जाने वाला सबसे उच्च स्तर का सैन्य/राजनयिक सम्मान।

2023

  • Order of Fiji (Companion) – फिजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Order of Logohu (Grand Companion) – पापुआ न्यू गिनी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Order of the Nile – मिस्र का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Grand Cross of the Legion of Honour –फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक और सैन्य सम्मान।
  • Order of Honour (Grand Cross) – ग्रीस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।

2024

  • Order of the Druk Gyalpo – भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Order of St. Andrew (Grand Cross with Collar) – रूस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Grand Commander of the Order of the Niger – नाइजीरिया का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Dominica Award of Honour – डोमिनिका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Order of Excellence – गयाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Order of Mubarak the Great – कुवैत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।
  • Order of Freedom of Barbados – बारबाडोस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान।


यह भी पढ़ें: क्या पीएम नरेंद्र मोदी की कार पर बकाया हैं तीन चालान? चर्चा में सोशल मीडिया पोस्ट