पोखरन फील्ड रेंज में भारतीय सेना के युद्धाभ्यास में पहुंचे पीएम मोदी ने दुनिया को देश की शक्ति का एहसास कराया तो उसी दिन साबरमती आश्रम में पहुंच कर भारत की शांतिप्रियता का संदेश भी दिया।

Shantidoot as well as Shaktidoot: पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के पहले ताबड़तोड़ राज्यों की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के दौरान वह लोगों को विकसित भारत 2047 का संदेश भी दे रहे हैं। मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत के शक्ति और शांति का संदेश होने का संदेश दिया। पोखरन फील्ड रेंज में भारतीय सेना के युद्धाभ्यास में पहुंचे पीएम मोदी ने दुनिया को देश की शक्ति का एहसास कराया तो उसी दिन साबरमती आश्रम में पहुंच कर भारत की शांतिप्रियता का संदेश भी दिया। प्रधानमंत्री मोदी, मंगलवार की सुबह साबरमती आश्रम पहुंचने के बाद पोखरन में भारत शक्ति युद्धाभ्यास स्थल पर गए थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पोखरन में युद्धाभ्यास

राजस्थान के जैसलमेर जिला के पोखरन में देश की तीनों सेनाएं नेवी, आर्मी और एयरफोर्स, भारत शक्ति युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास में भारत अपनी बढ़ती हुई सैन्य ताकत से दुश्मन देशों को संदेश भी दे रहा। इस युद्धाभ्यास स्थल पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। उन्होंने यहां भारतीय सेना की क्षमताओं के बारे में जाना और अभ्यास में लगी तीनों सेनाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाया।

साबरमती आश्रम: दुनिया को मिला शांति का संदेश

गुजरात का साबरमती आश्रम, महात्मा गांधी से जुड़ा हुआ है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बापू ने अपनी अधिकतर गतिविधियां यहीं से संचालित की थीं। बापू का यह आश्रम दशकों से पूरी दुनिया को शांति का संदेश दे रहा है। दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने इस आश्रम की स्थापना की थी। पीएम नरेंद्र मोदी, दांडी दिवस के अवसर पर यहां पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्रम के सौंदर्यीकरण और विस्तार के लिए 1200 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। इस योजना के तहत 20 इमारतों की देखरेख और 13 भवनों का रेनोवेशन किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने यहां पहुंच कर बापू के उन आदर्शों और उनके शांति के संदेश को याद कर भारत का शांतिदूत वाली छवि को भी प्रदर्शित किया। 

यह भी पढ़ें:

CAA को लेकर ममता बनर्जी ने बोला बीजेपी पर हमला, कहा-नागरिकता अधिकार छीनने की साजिश कर रही मोदी सरकार