महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के बीच नागपुर पुलिस ने एक ऐसी पहल की है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, यहां पुलिस ने 19 साल की लड़की, जो स्टेशन पर भटक गई थी, उसे सही सलामत घर तक पहुंचाया।

नागपुर. महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों के बीच नागपुर पुलिस ने एक ऐसी पहल की है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, यहां पुलिस ने 19 साल की लड़की, जो स्टेशन पर भटक गई थी, उसे सही सलामत घर तक पहुंचाया। नागपुर पुलिस ने हाल ही में एक पहल शुरू की है, इसके तहत रात में अकेली यात्रा करने वाली लड़कियों को घर पहुंचाया जाता है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लड़की का नाम मनीषा बताया जा रहा है। वह स्टेशन पर फंस गई थी, दरअसल, उसकी बात उसके घरवालों से नहीं हो पा रही थी। 

माता पिता से नहीं हो पा रहा था संपर्क 
पुलिस ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, लड़की अपने माता पिता से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन उसकी बात नहीं हो पा रही थी। इसके बाद उसने 1091 पर कॉल की, पुलिस ने उसे घर तक ड्राप किया।

नागपुर पुलिस ने नाइट ड्रॉप सुविधा शुरू की 
हाल ही में हुए हैदराबाद गैंगरेप मामले के बाद पुलिस ने नागपुर में नाइट ड्रॉप सुविधा शुरू की। इसके तहत रात में 9 से सुबह पांच बजे तक अकेले यात्रा करने वाली महिलाओं को पुलिस घर तक छोड़ने जाएगी। इसी तरह लुधियाना और जालंधर में पुलिस ने यह पहल शुरू की है। 

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

Scroll to load tweet…