नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान 11 लोगों की मौत भी हुई। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उपद्रवियों से ही सरकारी संपत्ति के हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। 

नई दिल्ली. नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुआ। उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के दौरान 11 लोगों की मौत भी हुई। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान हुआ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उपद्रवियों से ही सरकारी संपत्ति के हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से एक-एक उपद्रवियों की पहचान करनी शुरू कर दी। लेकिन आगरा में एक पुलिसवाले ने उपद्रवियों को पकड़ने के लिए ठेले पर केला तक बेचा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सुनील तोमर ने बेचा केला
सोशल मीडिया पर सुभाष बाजार चौकी इंचार्ज सुनील तोमर की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह केला बेच रहे हैं। उनका तर्क था कि वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि शहर के लोगों की खबर मिल सके। अगर कोई भी उपद्रव करने की प्लानिंग करता है तो उसे तुरन्त पकड़ सके। उन्होंने मंटोला इलाके में केला बेचा।