हैदराबाद के श्रीकाकुलम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेग्नेंट महिला अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि शख्स उसके प्रेग्नेंट होने के बाद से इग्नोर कर रहा है। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि उसके प्रेमी ने उसके सारे जेवर भी धोखे से हड़प लिए। 

हैदराबाद. हैदराबाद के श्रीकाकुलम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेग्नेंट महिला अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि शख्स उसके प्रेग्नेंट होने के बाद से इग्नोर कर रहा है। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि उसके प्रेमी ने उसके सारे जेवर भी धोखे से हड़प लिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में उसकी मदद नहीं कर रही है। वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है और न्याय की मांग कर रही है। 

10 साल से है अफेयर
महिला ने बताया कि वह एक प्राइवेट अस्पताल में पिछले 10 साल से काम कर रही है। यहां उसे नागु नाम का शख्स मिला जो उस अस्पतकाल में क्लर्क के तौर पर काम करता था। उसने उसे प्रपोज किया। महिला तलाकशुदा थी और उसकी एक बच्ची भी थी। इसके बाद से वह शख्स कंचिल्ली में उसके घर रोजाना आने लगा। यहां स्थानीय लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उसने घर पर ही उससे शादी कर ली। उसने वादा किया था कि वह अपनी बहन की शादी के बाद महिला को अपने घर ले जाएगा। 

हड़प लिए सारे जेवर
महिला ने बताया कि वह अपनी दुकान खोलना चाहता था, इसलिए उसने अपना सारा सोना उसे दे दिया। महिला इसके बाद दूसरे घर में रहने लगी। यहां नागु भी हफ्ते में तीन चार दिन के लिए उसके घर आता था। करीब 10 साल से दोनों रिश्ते में हैं। हाल ही में जब महिला प्रेग्नेंट हो गई, तो उसने गर्भपात कराने के लिए कहा। लेकिन जब महिला ने इनकार कर दिया। लेकिन वह फिर भी नहीं माना, उसे एक अस्पताल में ले गया। जब डॉक्टर ने भी अबार्शन करने से इनकार कर दिया तो वह शख्स महिला को अस्पताल में ही छोड़कर फरार हो गया। 

पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
अभी इस मामले में पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया। पुलिस का कहना है कि नागु के परिजन इस मामले को बातचीत से निपटाने के लिए महिला के संपर्क में हैं।