आज गुरु पूर्णिमा(बुद्ध पूर्णिमा) मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लोगों से बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। 

नई दिल्ली. आज गुरु पूर्णिमा(बुद्ध पूर्णिमा) मनाई जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध के सिद्धांतों और मूल्यों को याद करते हुए लोगों से उन्हें अपनाने का आह्वान किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दुनिया को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा-वैश्विक समस्याओं के समाधान में बुद्ध के मूल्यों और सिद्धांतों का इस्तेमाल करके दुनिया को एक बेहतर स्थान बनाने में मदद मिलेगी।

pic.twitter.com/IcXUv1FC4s

Scroll to load tweet…

बुद्ध के रास्ते पर चलकर बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा-आज कोरोना महामारी के रूप में मानवता के सामने संकट है तब बुद्ध हमारे लिए और प्रासंगिक हो जाते हैं। बुद्ध के मार्ग पर चलकर हम बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना कैसे कर सकते हैं, भारत ने ये करके दिखाया है। बुद्ध के सम्यक विचार को लेकर आज दुनिया के देश भी एक दूसरे का हाथ थाम रहे हैं।

सारनाथ में भगवान बुद्ध ने पूरे जीवन का सूत्र हमें बताया था। उन्होंने दुःख के बारे में बताया, दुःख के कारण के बारे में बताया, ये आश्वासन दिया कि दुःखों से जीता जा सकता है और इस जीत का रास्ता भी बताया।

आज हम गुरु पूर्णिमा मनाते हैं, आज ही के दिन भगवान बुद्ध ने बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद अपना पहला ज्ञान संसार को दिया था। हमारे यहां कहा गया है कि जहां ज्ञान है, वहीं पूर्णता है।

https://t.co/hVtPxqiWlK

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/REjKacys3p

Scroll to load tweet…