सुशांत केस में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा, CBI से पहले मुंबई पुलिस द्वारा सुशांत के घर में जाना एक बड़ा प्रश्न है। मुंबई पुलिस और कुछ राजनेताओं की भूमिका सुशांत सिंह को न्याय दिलाने की नहीं थी। मुंबई पुलिस को CBI का सहयोग करना चाहिए।  

मुंबई. सुशांत केस में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा, CBI से पहले मुंबई पुलिस द्वारा सुशांत के घर में जाना एक बड़ा प्रश्न है। मुंबई पुलिस और कुछ राजनेताओं की भूमिका सुशांत सिंह को न्याय दिलाने की नहीं थी। मुंबई पुलिस को CBI का सहयोग करना चाहिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"रिया किस हैसियत से मॉर्चरी में गईं"

सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सही तरह से जांच शुरू हुई है। उम्मीद करते हैं कि CBI जल्द ही मामले की तह तक पहुंचेगा और जल्द कुछ खुलासा होगा।

- मुझे समझ नहीं आता रिया किस हैसियत से मॉर्च्यूरी में गई। 8 जून को उनका लिविंग रिलेशनशिप भी खत्म हो गया था। उसके बाद सुशांत की जिंदगी में उनका कोई स्टेटस नहीं था। अगर वो गई हैं तो गैर कानूनी तरीके से गई।

- अगर मुंबई पुलिस ने रिया को इसकी इजाजत दी तो मुंबई पुलिस को जवाब देना होगा कि किस हैसियत से उन्होंने रिया को इजाजत दी। 

"जल्द दूध का दूध पानी का पानी होगा"
एफटीआईआई के पूर्व चेयमैन गजेंद्र चौहान ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने ये केस CBI को सौंपकर जनभावना की कद्र की है। CBI ने मुंबई पहुंचकर जांच भी शुरू कर दी है। मुझे उम्मीद है कि जल्द दूध का दूध पानी का पानी होगा। जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।