देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज सुबह तिरुमला स्थित श्री वेंकेटेश स्वामी मंदिर में अपनी पत्नी के साथ भगवान के दर्शन कर पूजा की। 

तिरुमला : आज सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ तिरुमला में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर पूजा की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने राष्ट्रपति को तिरुमला मंदिर की एक तस्वीर भेंट की। 

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार से आंध्रप्रदेश में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। उन्होंने कल तिरुपति और तिरुचनूर में भी मंदिरों में दर्शन किये थे। 

आज तिरुमला में दर्शन के बाद राष्ट्रपति सोमवार को चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग का हिस्सा बनने नेल्लोर जाएंगे।