राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनरल थिमैया स्मारक संग्रहालय का मदिकेरी में उद्घाटन किया है। ये म्यूजियम साल 1957 से 1961 तक सेना प्रमुख रहे जनरल के. एस. थिमैया के पैतृक घर 'सनी साइड' में बनाया गया है। उनके घर को ही म्यूजियम में तब्दील किया गया है। 

मदिकेरी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जनरल थिमैया स्मारक संग्रहालय का मदिकेरी में उद्घाटन किया है। ये म्यूजियम साल 1957 से 1961 तक सेना प्रमुख रहे जनरल के. एस. थिमैया के पैतृक घर 'सनी साइड' में बनाया गया है। उनके घर को ही म्यूजियम में तब्दील किया गया है। इस युद्ध स्मारक के मुख्य आकर्षण पुराने हथियार और युद्ध की निशानियां होंगी, जिसमें एक युद्धक टैंक भी शामिल है, जिसे भारतीय सेना ने 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध के दौरान इस्तेमाल किया था। इसके अलावा राष्ट्रपति ने परिवार संग ताला कावेरी के दर्शन भी किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मिग-21 युद्धक विमान समेत रखे गए हैं ये हथियार 

इस संग्रहालय में दशकों पुराने हथियार और गोलियां, सेना की बंदूकें और राइफल, सेवा से हट चुके एक मिग-21 युद्धक विमान के अलावा कला, पुस्तकों का संग्रह तथा लेख रखे गए हैं। एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया जा रहा है कि 'जनरल थिमैया कोडागु के गौरव हैं और संग्रहालय प्रेरणादायक तरीके से जनरल के जीवन की कहानी को उद्धृत करेगा।'

परिवार संग किए ताला कावेरी के दर्शन भी

इस म्यूजियम के उद्घाटन के अलावा राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ताला कावेरी के दर्शन भी किए। ये धार्मिक स्थल कर्नाटक के जिले कोडागू में स्थित है। परिवार संग दर्शन के दौरान की कुछ तस्वीरें राष्ट्रपति की सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। 

Scroll to load tweet…