जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद जीसी मुर्मू को नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी थी। ऐसे में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। 

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद जीसी मुर्मू को नया नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर सूचना दी थी। ऐसे में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शपथ दिलाई। यह शपथ कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया। इसमें पीएम मोदी भी शामिल थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल डिस्टेंसिंग का रखा गया ख्याल 

जीएस मुर्मु के इस शपथ समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ख्याल रखा गया था। सभी ने मास्क लगाया था और एक-दूसरे से दूरी बनाए रखी थी। बता दें, इससे पहले मुर्मू जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल थे। उनके इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोज सिन्हा को जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी ने पिछले साल 29 अक्टूबर को इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था। जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मुर्मू ने उनके प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं।

Scroll to load tweet…