राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में मृत्युदंड पाने वाले चार दोषियों में शामिल विनय कुमार शर्मा की दया याचिका खारिज कर दी है

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में मृत्युदंड पाने वाले चार दोषियों में शामिल विनय कुमार शर्मा की दया याचिका खारिज कर दी है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शर्मा के वकील ने बताया था कि उनके मुवक्किल ने बुधवार को राष्ट्रपति के सामने दया याचिका दायर की थी।

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ने यह दया याचिका खारिज कर दी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)