अयोध्या में राम जन्मभूमी का पूजन 5 अगस्त बुधवार को बड़े ही भव्यता के साथ किया जाना है। इसकी तैयारियां जोर शोर पर हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने भगवान राम को सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार बताया।

नई दिल्ली. अयोध्या में राम जन्मभूमी का पूजन 5 अगस्त बुधवार को बड़े ही भव्यता के साथ किया जाना है। इसकी तैयारियां जोर शोर पर हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने भगवान राम को सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

- प्रियंका ने ट्वीट किया, सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।

दुनिया की संस्कृति पर रामायण की अमिट छाप
इसके साथ ही प्रियंका ने एक संदेश भी पोस्ट किया, जिसमें भगवान राम के बारे में लिखा गया है । उन्होंने लिखा, दुनिया और भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृति में रामायण की गहरी और अमिट छाप है। भगवान राम, माता सीता और रामायण की गाथा हजारों वर्षों से हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक स्मृतियों में प्रकाशपुंज की तरह आलोकित हैं।

प्रियंका गांधी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया 
प्रियंका गांधी वाड्रा के ट्विट को री-ट्वीट करते हुए एक यूजर शाहनवाज असलम ने लिखा, आपको पूरा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री देखना चाहता है अब। बहुत हुआ, अब कांग्रेस की बारी।

- दिवेश सिंह नाम के यूजर ने ट्वीट किया, अंत समय में रावण भी भगवान श्री राम की शरण में आ गया था वही हाल कांग्रेस का दिख रहा है , जन्म भर राम का विरोध करने वाले, राम मंदिर न बने उसके लिए हर प्रकार का छल प्रपंच करने वाले आज श्री राम के गुण गा रहे हैं, कुछ भी कर लो, तुम्हारा उद्धार नहीं हो सकता।