कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन तलाशने की हर संभव कोशिश में जुटी है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को हारनपुर में किसान महापंचायत में शामिल होंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए।  

लखनऊ. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन तलाशने की हर संभव कोशिश में जुटी है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को सहारनपुर में किसान महापंचायत में शामिल हुईं। इस दौरान प्रियंका ने नए कृषि कानूनों को राक्षस रूपी बताया। उन्होंने कहा, जो 3 कृषि कानून सरकार ने बनाए हैं वो राक्षस रूपी कानून हैं जो किसानों को मारना चाहते हैं। पहला कानून भाजपा के नेतृत्व के पूंजीपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा।

इससे पहले प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद प्रियंका सहारनपुर की रायपुर खानगाह दरगाह में पहुंचीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

सहारनपुर के नकुड के चिलकाना में किसान पंचायत में प्रियंका गांधी के अलावा प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने, उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

रामपुर में किसान के अरदास में भी हुई थीं शामिल
प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। पिछले दिनों वे रामपुर के बिलासपुर के किसान नवरीत सिंह के अंतिम अरदास में शामिल हुई थीं। नवरीत की मौत 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च के दौरान ट्रैक्टर पलटने से हुई थी। 

जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही कांग्रेस 
कांग्रेस केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ जय जवान-जय किसान अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत उन जिलों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां किसानों की राजनीति में अच्छी खासी पकड़ है। कांग्रेस इस अभियान के तहत सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा समेत 27 जिलों में विरोध प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रमों को करेगी।