कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार 'किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है।'

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के बकाये को लेकर शनिवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार 'किसानों के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने ट्वीट कर दावा किया, 'संसद से इंडिया गेट तक दिल्ली के सबसे मशहूर, खूबसूरत, ऐतिहासिक स्थान को “सुंदर” बनाने का एक गुजराती कंपनी को ठेका दिया गया और सरकार का अनुमानित खर्चा 12,450 करोड़ रुपए है।'

Scroll to load tweet…

प्रियंका ने कहा, 'उप्र के गन्ना किसानों का बकाया 7,000 करोड़ रुपए है। भाजपा सरकार होश खो रही है।'

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया, 'किसान के पेट पर लात मारकर अपने मित्रों की जेब भर रही है। जिस दिन देश का किसान जागेगा, उस दिन से सावधान....वह दिन आएगा।

प्रियंका का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, कहा- किसान के पेट पर लात मारकर अपनों की जेब भर रही यह सरकार

(नोट- यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)