Public Holiday: मार्च का महीना शुरू होता है, लोगों में त्योहारों को लेकर खास उत्साह देखने को मिलता है। होली, रामनवमी जैसे प्रमुख पर्व इस महीने को और भी खास बना देते हैं। इस महीने आपको तीन दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। आइए जानते हैं कब और क्यों। 

Public Holiday: मार्च का महीना आते ही त्योहारों को लेकर उत्साह और उमंग छा जाता है। रंगों का त्योहार होली, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक रामनवमी जैसे त्योहार को इस महीने को खास बना देते हैं। ऐसे में लोगों को छुट्टी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस महीने आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने वाली है। आइए जानते हैं कब-कब मिलेगी आपको छुट्टी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लगातार तीन दिनों की मिलेगी छुट्टी

इस महीने आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने वाली है। अगर आप छुट्टियों का इंतजार कर रहे हैं, तो मार्च में आपको लगातार तीन दिन की छुट्टी मिलने वाली है। 14 मार्च को होली की छुट्टी रहेगी, 15 मार्च को दूसरा शनिवार होने के कारण ज्यादातर दफ्तर और कॉलेज बंद रहेंगे, और 16 मार्च को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होगी। ऐसे में यह तीन दिन का परफेक्ट ब्रेक होगा, जिसमें आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं या परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

यह भी पढ़ें: विदेशी नौकरी का झांसा, करोड़ों की ठगी! क्या है पूरा मामला?

कब है होली?

इस साल होली 14 मार्च को खेली जाएगी। वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च सुबह 10:35 बजे शुरू होकर 14 मार्च दोपहर 12:23 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। होलिका दहन 13 मार्च की रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक शुभ मुहूर्त में किया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार यह सबसे उत्तम समय बताया गया है।