पंजाब में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज कहा है कि सरकार 3 मई के बाद दो और हफ्ते तक लॉकडाउन को जारी रखेगी। हालांकि रोजाना सुबह 7 बजे से सुबह 11 बजे तक ढील दी जाएगी। इस दौरान लोग बाहर निकल सकेंगे। 

अमृतसर. देश में कोरोना का कहर जारी है। वहीं, 3 मई तक लॉकडाउन भी लागू है। इन सब के बीच पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्ते और बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए 3 मई के बाद दो और हफ्ते तक लॉकडाउन रखा जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

7-11 बजे तक मिलेगी ढील 

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि लोगों को राहत देने के लिए रोजाना सुबह 7-11 बजे तक लॉकडाउन लिफ्ट किया जाएगा। लोग अपने घरों से बाहर आ सकते हैं, दुकानें खुली रहेंगी। 11 बजे के बाद फिर लॉकडाउन जारी रहेगा। इसके आगे दो और हफ्ते तक लॉकडाउन रखा जाएगा।

38 दिनों तक आपकी बड़ी कुर्बानी है 

कोरोना की बीमारी की वजह से जो कर्फ्यू और लॉकडाउन पंजाब में लगाया गया था आज उसका 38वां दिन हो गया है। 1 दिन, 2 दिन करना तो ठीक है पर 38 दिन करना आपकी बहुत बड़ी कुर्बानी है। ये कुर्बानी आपने अपने पंजाब, यहां रहने वाले अपने लोग और रिश्तेदारों के लिए दी है।