किसान आंदोलन के चलते पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने सातों नगर निगमों में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने मोगा, होशियारपुलर, कपूरथला, भठिंडा, पठानकोट, बटाला और अबोहर में कांग्रेस जीत चुकी है। 

अमृतसर. किसान आंदोलन के चलते पंजाब निकाय चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस ने सातों नगर निगमों में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने मोगा, होशियारपुलर, कपूरथला, भठिंडा, पठानकोट, बटाला और अबोहर में कांग्रेस जीत चुकी है। 

पंजाब में 14 फरवरी को सात नगर निगम, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के 2302 वार्डों में चुनाव हुआ था।

कहां क्या है स्थिति

बाटला नगर निगम: कांग्रेस 35, अकाली दल 6, बीजेपी 4, आप 3, निर्दलीय 1
कपूरथला नगर निगम: कांग्रेस 43, अकाली दल 3, निर्दलीय 2
अबोहर नगर निगम: कांग्रेस 49, अकाली दल 1
पठानकोट नगर निगम: कांग्रेस 37, अकाली दल 1, बीजेपी 11, निर्दलीय 
मोगा नगर निगम: कांग्रेस 20, अकाली दल 15, बीजेपी 1, आप 4, निर्दलीय 10 

गुरदासपुर नतीजे: 50 वॉर्ड में 49 के आए नतीजे

- कांग्रेस- 35
- अकाली दल- 6
- आप- 3
- भाजपा- 4
- निर्दलीय-1

कांग्रेस ने उतारे 2,037 उम्मीदवार
इस बार चुनाव में 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 2,831 निर्दलीय उम्मीदवार हैं। वहीं, कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 2,037 उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, इस बारे भाजपा ने सिर्फ 1,003 उम्मीदवार ही खड़े किए हैं। जबकि भाजपा की पुरानी सहयोही शिरोमणी अकाली दल अलग चुनाव लड़ रही है। अकाली दल अपने 1,569 उम्मीदवारों को चुनाव लड़वा रही है। 

इतिहास रचा गया- पंजाब के मंत्री
पंजाब के मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने कहा, इतिहास रचा गया है। बठिंडा को 53 साल में पहली बार कांग्रेस का मेयर मिलेगा। आप सभी बठिंडा निवासियों को धन्यवाद।

Scroll to load tweet…


पंजाब में भाजपा साफ- कांग्रेस नेता

Scroll to load tweet…