लड़ाकू विमान राफेल आज भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल हो रहा है। अंबाला एयरबेस पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। LAC पर तनाव के बीच मॉस्को में आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर, चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। राफेल के लिए सर्वधर्म पूजा का आयोजन किया गया है।

अंबाला. लड़ाकू विमान राफेल आज भारतीय वायुसेना में औपचारिक रूप से शामिल हो रहा है। अंबाला एयरबेस पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। LAC पर तनाव के बीच मॉस्को में आज विदेश मंत्री एस. जयशंकर, चीनी विदेश मंत्री से मुलाकात करेंगे। राफेल के लिए सर्वधर्म पूजा का आयोजन किया गया है। सर्वधर्म यानी की हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई धर्म के अनुसार पूजा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अंबाला पहुंचे और इस पूजा का हिस्सा बने हैं। अब पांचों फाइटर जैट ने फ्लाईपास्ट किया है। लैंडिंग के वक्त विमानों को वाटर कैनन का सैल्यूट दिया गया।

भारत और फ्रांस के बीच संबंधों को लेकर बोले राजनाथ सिंह 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का IAF के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधों को दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदार रहे हैं। मजबूत लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और सम्पूर्ण विश्व में शांति की कामना, हमारे आपसी संबंधो के आधार हैं।

दुश्मनों पर भारी पड़ेगा राफेल

भारतीय वायुसेना के बेडे़ में राफेल विमानों के शामिल होने पर एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि राफेल जहां भी और जब भी तैनात होगा, वह दुश्मनों पर भारी पड़ेगा।

लैंडिंग के वक्त दिया गया वाटर कैनन सैल्यूट

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

अंबाला एयरबेस पर फ्लाईपास्ट शुरू 

अंबाला एयरबेस पर फ्लाईपास्ट शुरू हो गया है। सबसे पहले पांच सुखोई विमानों ने उड़ान भरी।

Scroll to load tweet…

Scroll to load tweet…

वायुसेना के बेड़े में शामिल हो रहा है राफेल

Scroll to load tweet…

राफेल के लिए रखी गई है सर्वधर्म पूजा

राफेल विमान को वायुसेना के बेड़े में शामिल करने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली सर्वधर्म पूजा में शामिल हो रही हैं। इसके बाद फ्लाईपोस्ट का कार्यक्रम भी होगा।

Scroll to load tweet…

अंबाला पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

बस कुछ देर में हिन्दुस्तान के आसमान का सबसे बड़ा रक्षक राफेल वायुसेना में शामिल किया जाएगा। अंबाला एयरबेस पर इस वक्त राफेल के औपचारिक तौर पर वायुसेना में शामिल होने का भव्य कार्यक्रम चल रहा है, इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री ने भी शिरकत की है।

राफेल आज से भारतीय वायुसेना की नई ताकत

लंबी राजनीतिक बहस और प्रक्रिया पूरे होने के बाद राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंचे हैं, जो अत्याधुनिक तकनीक के साथ वायुसेना में शामिल हुए हैं, जो वायुसेना की नई ताकत के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।

दुश्मनों के काल राफेल का राजतिलक, अंबाला एयरबेस पर भव्य स्वागत, देखें वीडियो

"