कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार पर निशाना साधा।  उन्होंने कहा कि सरकार कन्फर्म करे कि कोई भी चीनी सैनिक भारतीय सीमा में नहीं घुसा है। 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट करते हुए सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार कन्फर्म करे कि कोई भी चीनी सैनिक भारतीय सीमा में नहीं घुसा है। सरकार मामला साफ करे कि वास्तव में दोनों देशों के बीच क्या बात चल रही है। सरकार जनता को गुमराह कर रही है। इसके पहले भी उन्होंने कहा था कि सरकार चीन के मामले पर चुप्पी साधे बैठी है। उन्होंने कहा जो भी स्थिति है सरकार बताए कि चीन के साथ सीमा का विवाद क्यों नहीं सुलझ पा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एलएसी पर दोनों देशों की सेनाएं तैनात
चीन ने मई के पहले सप्ताह में एलएसी के पास अपनी सेना जमा करना शुरू कर दिया था। इसके बाद भारत ने भी अपनी सेना सीमा के पास लगा दी। अब दोनों देशों की सेना सीमा के दोनों तरफ खड़ी है। इस विवाद को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन ने काफी संख्या में सैनिक सीमा के पास जमा कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि 6 जून को दोनों देशों लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अधिकारियों के बीच मीटिंग तय हुई है। इस मीटिंग के बाद मामले का कोई हल निकलने की उम्मीद है।