Vote Bachao Rally: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी के मामले को लेकर बेंगलुरु में चुनाव आयोग और बीजेपी पर कड़ी निंदा की है। 

Rahul Gandhi In Karnataka: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को कर्नाटक में वोट अधिकार रैली में चुनाव आयोग पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वोट की चोरी करना संविधान के साथ धोखा करना है। इसलिए संविधान की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

झूठ बोलने वालों को सजा जरूर मिलेगी

राहुल गांधी ने रैली में कहा कि भारत का संविधान हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है। लेकिन आज देश की संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है और संविधान में छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने बताया कि संविधान में महात्मा गांधी, नेहरू और पटेल जैसी महान शख्सियतों की आवाज इसमें समाई हुई है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि वक्त बदलेगा और झूठ बोलने वालों को सजा जरूर मिलेगी।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में आयुष्मान भारत योजना ठप: 650 प्राइवेट अस्पतालों ने बंद किया कैशलेस इलाज, मणिपुर-राजस्थान-जम्मू-कश्मीर में भी यही हाल

चुनाव आयोग पर लगाए ये आरोप

उन्होंने चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाया कि आयोग ने उनसे अफिडेविट मांगना शुरू कर दिया है, जबकि उन्होंने संसद में संविधान की शपथ ली है। राहुल ने कहा कि जब देश के लोग चुनाव आयोग से अपने वोट और डाटा के बारे में सवाल कर रहे हैं, तो आयोग ने अपनी वेबसाइट तक बंद कर दी है। खासतौर पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी, जिससे साफ लगता है कि आयोग जनता के सवालों से बचना चाहता है। राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि देश के हर नागरिक को अपने वोट का अधिकार मिलना चाहिए और वोट की चोरी संविधान के साथ धोखा है। उन्होंने सभी से संविधान की रक्षा करने की अपील की।