आतंकियों के साथ गिरफ्तार हुए जम्मू कश्मीर पुलिस DSP देविंदर सिंह को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की जांच एजेंसी NIA और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

नई दिल्ली. आतंकियों के साथ गिरफ्तार हुए जम्मू कश्मीर पुलिस DSP देविंदर सिंह को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को देश की जांच एजेंसी NIA और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल ने ट्वीट कर लिखा, देविंदर सिंह को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका है कि केस NIA को सौंप दिया जाए। NIA को दूसरे मोदी (योगेश चंद्र मोदी) लीड कर रहे हैं। इन्होंने गुजरात दंगों और हरेन पांड्या मर्डर केस में जांच की थी। उनकी देखरेख में यह केस 'मरे' के समान है। 

उन्होंने सवाल किया, कौन देविंदर सिंह को शांत कराना चाहता है और क्यों? 

Scroll to load tweet…

आतंकियों के साथ हुआ था गिरफ्तार
देविंदर को 13 जनवरी को कुलगाम जिले में श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाइवे पर एक कार में गिरफ्तार किया गया था। वह हिज्बुल कमांडर सईद नवीद, एक दूसरे आतंकी रफी रैदर और हिज्बुल के एक भूमिगत कार्यकर्ता इरफान मीर को लेकर जम्मू जा रहा था। इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।