देश में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा है। राज्यों से अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा, ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड बस एक उत्सव का ढोंग है। दरअसल, राहुल गांधी का इशारा टीकोत्सव की ओर था, जिसे केंद्र की ओर से 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया गया।

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा है। राज्यों से अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी की खबरें सामने आ रही हैं। इसे लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र पर निशाना साधा है। हालांकि, यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई। यूजर्स ने कहा कि केंद्र को सलाह देने से पहले महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों की स्थिति देखें। 

क्या कहा राहुल गांधी ने? 
राहुल गांधी कोरोना की स्थिति को लेकर लगातार केंद्र पर निशाना साध रहे है। उन्होंने गुरुवार को ट्वीट किया, ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, ना वेंटिलेटर हैं, ना ऑक्सीजन,वैक्सीन भी नहीं है, बस एक उत्सव का ढोंग है। दरअसल, राहुल गांधी का इशारा टीकोत्सव की ओर था, जिसे केंद्र की ओर से 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलाया गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…


यूजर्स ने साधा निशाना
मिहीर झा नाम के यूजर ने छत्तीसगढ़ की एक खबर को शेयर करते हुए लिखा, राहुल गांधी कोरोना की स्थिति को लेकर केंद्र को ज्ञान दे रहे हैं। लेकिन वे महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और पंजाब जैसे राज्यों पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। दरअसल, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में कोरोना से स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। 

Scroll to load tweet…


क्या है देश में कोरोना की स्थिति
भारत में पिछले 24 घंटे में 2,00,739 नए केस सामने आए हैं। हालांकि, 93,528 लोग ठीक हुए। वहीं, इस दौरान 1,038 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 1,40,74,564 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1,24,29,564 लोग ठीक हुए हैं। एक्टिव केस बढ़कर 1,24,29,564 हो गए हैं। अब तक देश में 1,73,123 लोगों की मौत हो चुकी है। 

ये हैं देश के 5 सबसे संक्रमित राज्य
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 58,952 नए केस मिले हैं। जबकि मंगलवार को 60,212 नए केस मिले थे। बुधवार को उत्तर प्रदेश में 20,439, दिल्ली में 17,282, छत्तीसगढ़ में 14,250 और कर्नाटक में 11,265 केस सामने आए। मध्य प्रदेश में भी केस बढ़े हैं। यहां 9,720 नए केस मिले हैं।